Skip to main content
U.S. flag

An official website of the United States government

Here’s how you know

Dot gov

Official websites use .gov
A .gov website belongs to an official government organization in the United States.

HTTPS

Secure .gov websites use HTTPS
A lock (LockA locked padlock) or https:// means you’ve safely connected to the .gov website. Share sensitive information only on official, secure websites.

COVID.gov
    • Are you up to date?
    • Long COVID
    • Misconceptions
    • Community Corps
    • How can you join in?
    • Resources
    • Toolkits
  • Contact Us
Breadcrumb
  1. Home
  2. Facts About COVID-19 and the Vaccines — Hindi
Share: Facebook
Choose a message to share on 𝕏

pencil you can customize your selected message

Option One:

Option Two:

Option Three:

Share on 𝕏

COVID-19 और वैक्सीन के बारे में तथ्य 

This resource is available in other languages:

Hindi Arabic Haitian Creole English Korean Russian Simplified Chinese Spanish Tagalog Traditional Chinese Vietnamese Japanese

This resource has been archived.

Important note: This content is no longer current and is archived here for reference only.
It should not be downloaded and shared.

COVID-19 

COVID-19 क्या है और वैक्सीन लेना बहुत जरुरी क्यों है? 

COVID-19 एक संक्रामक बीमारी है जो SARS-CoV-2 कोरोनावायरस के कारण होती है। 

COVID-19 आपको कैसे प्रभावित करेगा यह जानने का कोई तरीका नहीं है। अधिकांश लोगों को हल्का प्रभाव होता है लेकिन यह गंभीर बीमारी और मृत्यु का कारण बन सकता है। 

COVID-19 से अमेरिका में 1,120,000 से अधिक लोगों की मृत्यु हुई है जिससे यह मृत्यु का एक मुख्य कारण बन गया है। 

कुछ लोगों में COVID के दीर्घकालिक लक्षण विकसित होते हैं, जो हफ़्तों या महीनो तक रहते हैं। 

COVID-19 की वैक्सीन लेने से निम्न जोखिम कम होते हैं: 

  • गंभीर रूप से बीमार होना, अस्पताल में भर्ती होना या COVID-19 से मृत्यु होना। 

  • बीमारी को दूसरें लोगों में फ़ैलाना, उनके स्वास्थ्य और जीवन को खतरे में डालना। 

COVID जितना अधिक फ़ैलेगा यह उतना अधिक म्यूटेट हो सकता है या बदल सकता है, और अन्य प्रकार (वैरिएंट) बना सकता है। संयुक्त राज्य अमेरिका में COVID-19 का लगभग पूर्ण संक्रमण महामारी के अत्यधिक संक्रामक वैरिएंट के कारण हुआ है। 

अधिक से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाना निम्न को कम करने का सबसे अच्छा तरीका है: 

  • COVID का प्रसार। 

  • भविष्य के अधिक खतरनाक वेरिएंट के विकसित होने की संभावना। 

वैक्सीन लगवाने तक हम स्वयं की और दूसरों की COVID-19 से सुरक्षा कैसे कर सकते हैं? 

यदि आपने अभी तक वैक्सीन नहीं लगवायी है, तो आपकी सबसे अच्छी सुरक्षा सार्वजनिक स्थानों के अंदर अपनी नाक और मुंह पर अच्छी तरह से फिट होने वाला मास्क पहनना है, जब आपके समुदाय के लिए COVID का खतरा अधिक हो। 

यदि आपको COVID से बहुत अधिक बीमार होने का खतरा है, तो आप निम्न द्वारा भी अपनी सुरक्षा कर सकते हैं: 

  • जो लोग आपके साथ नहीं रहते हैं, उनसे कम से कम 6 फ़ीट की दूरी बनाए रखें। 

  • भीड़भाड़ वाली जगहों और कम हवादार स्थानों से दूर रहें। 

  • अपने हाथों को हमेशा साबुन और पानी से कम से कम 20 सेकंड तक धोएँ या यदि आपके पास साबुन और पानी नहीं है तो कम से कम 60% ऐल्कहाल युक्त हैंड सैनिटाइज़र का उपयोग करें। 

वैक्सीन लगवाएँ 

COVID-19 वैक्सीन कौन ले सकता है और वे वैक्सिनेशन कहाँ करवा सकते हैं? 

संयुक्त राज्य अमेरिका के 6 महीने और उससे अधिक आयु के सभी लोगों को COVID -19 वैक्सीन लगवानी चाहिए। 

वैक्सीन सभी के लिए मुफ़्त हैं—नागरिकों और गैर-नागरिकों के लिए समान रूप से, भले ही आपकी इमिग्रेशन स्थिति कुछ भी हो। 

आपके पास स्वास्थ्य इन्शुरन्स होना जरुरी नहीं है। और वैक्सीन के अनेक प्रदाताओं के लिए किसी भी प्रकार के ID की आवश्यक नहीं है। 

वैक्सीन फ़ार्मेसियों, डॉक्टरों के कार्यालयों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और अन्य कई स्थानों से उपलब्ध हैं। अधिकांश लोग वैक्सिनेशन स्थल के 5 मील के दायरे में रहते हैं। 

आपने निकटतम वैक्सिनेशन स्थल को खोजने के लिए आपके पास 3 तरीके हैं: 

  • vaccines.gov पर जाएँ 

  • आपका ज़िप कोड 438829 पर टेक्स्ट करें  

  • 1-800-232-0233 पर कॉल करें 

COVID-19 वैक्सीन कैसे दी जाती हैं? 

COVID-19 की उपलब्ध वैक्सीन आपकी बाँह के ऊपरी हिस्से में इंजेक्शन के रूप में दी जातीं हैं। 

यह प्रक्रिया तेज़ और लगभग दर्द रहित है क्योंकि सुई बहुत पतली है और खुराक कम है। 

मुझे कौन सी COVID वैक्सीन मिल सकती है? 

6 महीने और उससे अधिक आयु के सभी लोग या तो फ़ाइज़र-बायोएनटेक या मौडर्ना वैक्सीन प्राप्त कर सकते हैं। 

जॉनसन एंड जॉनसन की जैनसेन वैक्सीन 18 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोगों के लिए सीमित स्थितियों में उपलब्ध है, जैसे कि उन लोगों के लिए जिन्हें स्वास्थ्य कारणों से अन्य कोई वैक्सीन नहीं मिल सकती है। 

सर्वोत्तम सुरक्षा के लिए मुझे कितनी वैक्सीन की डोज़ की  आवश्यकता है? 

अपनी वैक्सीन के साथ अप्डेटेड रहने के लिए आपको कितनी डोज़ की आवश्यकता है, यह इस पर निर्भर करती है कि आपकी आयु कितनी है और आपको कौन सी वैक्सीन मिलती है। 

निम्न उपलब्ध COVID-19 वैक्सीन और उनकी अनुशंसित डोज़ हैं: 

Age Group 
आयु वर्ग 

Initial Doses 

प्रारंभिक डोज़ 

Boosters 

बूस्टर 

Dose 1  
डोज़ 1 

Dose 2 
डोज़ 2 

Dose 3 
डोज़ 3 

Booster 1 
बूस्टर 1 

Booster 2 
बूस्टर 2 

6 months – 4  
6 महीने – 4 वर्ष  

Pfizer-BioNTech 
फ़ाइज़र-बायो एनटेक   

3 weeks after 1st dose 
पहली डोज़ के 3 सप्ताह बाद 

8 weeks after 2nd dose 

दूसरी डोज़ के 8 सप्ताह बाद 

—  

—  

Moderna 

मौडर्ना 

4 weeks after 1st dose 

पहली डोज़ के 4 सप्ताह बाद 

—  

—  

—  

5–17 

5–17 वर्ष 

Pfizer-BioNTech 
फ़ाइज़र-बायोएनटेक  

3 weeks after 1st dose 
पहली डोज़ के 3 सप्ताह बाद 

—  

5 months after 2nd dose 

दूसरी डोज़ के 5 महीने बाद 

—  

Moderna 

मौडर्ना 

4 weeks after 1st dose 

पहली डोज़ के 4 सप्ताह बाद 

—  

—  

—  

18 – 49 
18 – 49 वर्ष 

Pfizer-BioNTech 

फ़ाइज़र-बायो एनटेक  

3 weeks after 1st dose 

पहली डोज़ के 3 सप्ताह बाद 

—  

5 months after 2nd dose 

दूसरी डोज़ के 5 महीने बाद 

—  

Moderna 

मौडर्ना 

4 weeks after 1st dose 

पहली डोज़ के 4 सप्ताह बाद 

—  

5 months after 2nd dose 

दूसरी डोज़ के 5 महीने बाद 

—  

50+ 
50+ वर्ष 

Pfizer-BioNTech 

फ़ाइज़र-बायो एनटेक   

3 weeks after 1st dose 

पहली डोज़ के 3 सप्ताह बाद 

—  

5 months after 2nd dose 

दूसरी डोज़ के 5 महीने बाद 

4 months after 1st booster 

पहली डोज़ के 4 महीने बाद 

Moderna 

मौडर्ना 

4 weeks after 1st dose 

पहली डोज़ के 4 सप्ताह बाद 

—  

5 months after 2nd dose 

दूसरी डोज़ के 5 महीने बाद 

4 months after 1st booster 

पहली डोज़ के 4 महीने बाद 

12-39 वर्ष की आयु के पुरुषों को पहली और दूसरी वैक्सीन डोज़ के बीच अधिक समय तक प्रतीक्षा करने से लाभ हो सकता है। अपने स्वास्थ्य संरक्षक या वैक्सीन प्रदाता से बात करें। 

कमजोर इम्यूनिटी वाले लोग संक्रमण से लड़ने में कम सक्षम होते हैं और उन्हें अनुशंसित डोज़ से अधिक की आवश्यकता हो सकती है। 

मुझे जॉनसन एंड जॉनसन की जैनसेन वैक्सीन मिली है। सर्वोत्तम सुरक्षा के लिए मुझे कितनी डोज़ की आवश्यकता है? 

यदि आपको जॉनसन एंड जॉनसन की जैनसेन वैक्सीन मिली है, तो आपको अपनी प्रारंभिक डोज़ के 2 महीने बाद बूस्टर डोज़ की आवश्यकता है। 

आपको या तो फ़ाइज़र-बायोएनटेक या मौडर्ना वैक्सीन का बूस्टर मिलना चाहिए। 

यदि आपको अपने पहले बूस्टर के लिए जॉनसन एंड जॉनसन की जैनसेन वैक्सीन भी मिली है, तो आपको 4 महीने बाद फ़ाइज़र-बायोएनटेक या मौडर्ना वैक्सीन का  दूसरा बूस्टर मिलना चाहिए। 

वैक्सीन सुरक्षा 

क्या COVID-19 की वैक्सीन सुरक्षित हैं? 

हाँ। संयुक्त राज्य अमेरिका में उपलब्ध COVID-19 की  सभी वैक्सीन FDA और CDC के उच्च सुरक्षा मानकों के अनुरूप हैं। 

अमेरिकी इतिहास में सबसे गहन सुरक्षा निगरानी के तहत संयुक्त राज्य अमेरिका में करोड़ों लोगों को सुरक्षित रूप से COVID-19 की वैक्सीन दी गई हैं। 

गंभीर दुष्प्रभाव और एलर्जी की प्रतिक्रियाएँ बहुत ही दुर्लभ हैं और बहुत कम लोगों को हुई हैं। 

इस बात का कोई प्रमाण नहीं है कि COVID-19 की वैक्सीन से इन्फ़र्टिलिटी या कैंसर जैसी दीर्घकालिक स्वास्थ्य समस्याएँ हो सकती हैं। 

COVID-19 के सभी वेरिएंट आपके लिए वैक्सीन के दुष्प्रभावों से होने वाले किसी भी जोखिम से अधिक खतरनाक हैं। 
COVID-19 से आपको दिल और फ़ेफ़ड़ों की क्षति और अन्य गंभीर समस्याएँ हो सकती हैं जिनके लिए दीर्घकालिक उपचार की आवश्यकता होती है। 

वैक्सीन, रोग की तुलना में इम्यूनिटी प्राप्त करने के लिए अधिक सुरक्षित मार्ग हैं। 

यदि आपको वैक्सीन की किसी भी सामग्री से एलर्जी है, तो आपके स्वास्थ्य कर्मी यह तय करने में आपकी मदद कर सकते हैं कि क्या आपके लिए कोई भी एक वैक्सीन लेना सुरक्षित है। 

क्या COVID-19 वैक्सीन बच्चों के लिए सुरक्षित हैं? 

FDA द्वारा अधिकृत किए जाने से पहले COVID-19 वैक्सीन का हज़ारों बच्चों पर परीक्षण किया गया था। क्लिनिकल परीक्षणों के दौरान वे सुरक्षित और प्रभावी पाए गए थे। 

वयस्कों के समान ही बच्चों में भी वैक्सीन से अस्थायी दुष्प्रभाव हुए थे। क्लिनिकल परीक्षणों के दौरान हुए दुष्प्रभाव आमतौर पर हल्के थे और कुछ दिनों में अपने आप ठीक हो गए थे। 

बच्चों के लिए COVID-19 की वैक्सीन के बारे अधिक जानकारी के लिए, हमारा माता-पिता/अभिभावकों द्वारा COVID-19 और वैक्सीन के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न देखें। 

COVID-19 वैक्सीन सुरक्षित हैं, यह सुनिश्चित करने के लिए कौन से सुरक्षा उपाय किए गए हैं? 

FDA द्वारा लोगों के लिए वैक्सीन उपलब्ध कराए जाने से पहले: 

  • चिकित्सीय अध्ययनों में वैज्ञानिकों को हजारों प्रतिभागियों पर वैक्सीन का परीक्षण करना आवश्यक होता है जिन्हें क्लिनिकल ट्राइयल कहा जाता है। ये अध्ययन जिन्हे वैक्सीन लगी हैं और जिन्हे वैक्सीन नहीं लगी हैं, उन पर होने वाले प्रभावों की तुलना करते हैं। 

  • COVID-19 की उपलब्ध तीन वैक्सीन के लिए अलग-अलग आबादी के 1,00,000 से अधिक स्वयंसेवकों ने क्लिनिकल परीक्षणों में भाग लिया था। 

  • FDA के वैज्ञानिक चिकित्सा अध्ययनों के आंकड़ों की समीक्षा करते हैं और सार्वजनिक उपयोग के लिए टीकों को अधिकृत या अनुमोदित करने से पहले जहाँ वैक्सीन बनाई जाती है उन स्थानों का निरीक्षण करते हैं। 

लोगों के लिए वैक्सीन उपलब्ध होने के बाद भी: 

  • FDA और CDC वैज्ञानिक किसी भी सुरक्षा सम्बंधित समस्याओं की पहचान के लिए वैक्सीन बनाने और दिए जाने की प्रक्रिया की बारीकी से निगरानी करते हैं। 

  • FDA और CDC वैज्ञानिक दुष्प्रभावों या प्रतिक्रियाओं की किसी भी रिपोर्ट की बारीकी से समीक्षा करते हैं और इन तथ्यों को जनता के साथ साझा करते हैं। 

COVID-19 वैक्सीन सुरक्षित कैसे हो सकती हैं? उनका निर्माण बहुत ही शीघ्रता से किया गया है। 

COVID-19 एक नया रोग हो सकता है, लेकिन वैक्सीन नई नहीं हैं। 

वैज्ञानिक कई वर्षों के वैक्सीन अनुभव और प्रौद्योगिकी में हुई उन्नति को लागू करके COVID-19 की सुरक्षित और प्रभावी वैक्सीन को शीघ्रता से विकसित करने में सक्षम हो पाए थे। 

इसके अलावा, राष्ट्रीय स्वास्थ्य संस्थान इस महामारी से पहले ही कोरोनावायरस की एक वैक्सीन पर काम कर रहा था और उस अनुभव का उपयोग करके COVID-19 की वैक्सीन को विकसित करने में समर्थ हुआ। 

सबसे महत्वपूर्ण यह है कि COVID-19 की वैक्सीन के निर्माण, परीक्षण, प्राधिकरण और अनुमोदन में किसी भी कदम पर न तो कोई लापरवाही बरती गई है और न ही कोई चूक हुई है जो वैक्सीन की सुरक्षा को प्रभावित करें। 

क्या COVID-19 वैक्सीन FDA द्वारा स्वीकृत हैं? 

FDA ने महामारी के दौरान आपातकालीन उपयोग के लिए COVID-19 की तीन वैक्सीन को स्वीकृति दी है। वे सुरक्षा और प्रभाव के लिए FDA के अत्यधिक उच्च मानकों को पूरा करती हैं, वैज्ञानिकों को इस बात की पुष्टि होने की बाद ही उन्हें उपयोग के लिए अधिकृत किया गया था। 

FDA ने, वैक्सीन की सुरक्षा और प्रभावशीलता सम्बंधित अतिरिक्त डेटा का पूरी तरह से मूल्यांकन करने और वे कहाँ और कैसे बनती हैं उस स्थान का निरीक्षण करने के बाद ही निम्नलिखित वैक्सीनो को स्वीकृति दी: 

  • 12 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोगों के लिए Pfizer-BioNTech की COVID-19 वैक्सीन  

  • 18 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोगों के लिए Moderna की COVID-19 वैक्सीन 

क्या वैक्सीन शॉट से मैं हम बीमार हो जाऊँगा जाएँगे? 

वैक्सीन से आप COVID-19 से संक्रमित नहीं हो सकते क्योंकि उनमें बीमारी फैलाने वाला वायरस नहीं होता है। 

शॉट लेने के बाद आपकी बाँह में दर्द हो सकता है। आप फ़्लू जैसे लक्षणों, जैसे बुखार, सिरदर्द, शरीर में दर्द और थकान का भी अनुभव कर सकते हैं। 

ये इस बात के सामान्य संकेत हैं कि आपका इम्यून सिस्टम  वैक्सीन के साथ प्रतिक्रिया कर रहा है। हालांकि ये दुष्प्रभाव कष्टप्रद हो सकते हैं लेकिन आप वास्तव में बीमार नहीं हैं। और वे लक्षण अधिकतम कुछ ही दिनों तक रहते हैं। 

COVID-19 वैक्सीन के अधिक गंभीर दुष्प्रभाव क्या हैं? 

COVID-19 की वैक्सीन सहित किसी भी वैक्सीन से गंभीर दुष्प्रभाव बहुत कम मात्रा में होते हैं। 

इस बात की भी बहुत कम संभावना है कि वैक्सीन कैंसर जैसी दीर्घकालिक स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बनेंगी। 

एक या अधिक वैक्सिनेशन के बाद के घंटों और दिनों में वैक्सीन लगवाने वाले लोगों की एक बहुत छोटी संख्या (0.0001% भी नहीं) ने निम्नलिखित अनुभव किए हैं: 

  • एनाफ़िलेक्सिस—एक एलर्जी प्रतिक्रिया है, यदि ऐसा होता है, तो वैक्सिनेशन के कुछ मिनटों के भीतर यह होने की संभावना है। एनाफ़िलेक्सिस के किसी भी दुर्लभ मामलों को संभालने के लिए वैक्सिनेशन स्थल पर पर्याप्त व्यवस्था की गई है। 

  • मायोकार्डिटिस और पेरीकार्डिटिस—दिल में सूजन के दो प्रकार, यदि ऐसा होता है, तो वैक्सिनेशन के कई दिनों के भीतर इनके होने की संभावना होती है। 

  • गिलियन-बार सिंड्रोम—एक दुर्लभ ऑटोइम्यून विकार, यदि ऐसा होता है, तो वैक्सिनेशन के बाद, शुरू के कुछ हफ्तों के भीतर ऐसा होने की संभावना होती है। 

  • थ्रोम्बोसाइटोपेनिया सिंड्रोम के साथ थ्रोम्बोसिस—यह रक्त के जमने की एक अत्यंत दुर्लभ स्थिति है, यदि ऐसा होता है, तो वैक्सिनेशन के बाद शुरू के कुछ हफ्तों के भीतर ऐसा होने की संभावना होती है। 

यदि इनमें से कोई भी अप्रत्याशित प्रतिक्रिया होती है, तो स्वास्थ्य कर्मियों को इनके इलाज की जानकारी होती है। 

हम इन अत्यंत दुर्लभ मामलों के बारे में जानते हैं, यह तथ्य इस बात को दर्शाता है कि FDA और CDC की वैक्सीन सुरक्षा निगरानी प्रणाली सक्रीय है और दुर्लभ प्रतिक्रियाओं को भी पकड़ लेती है। 

क्या COVID-19 वैक्सीन उन लोगों के लिए सुरक्षित हैं जो गर्भवती हैं, गर्भवती होना चाहती हैं या स्तनपान करा रहें हैं? 

हाँ। COVID-19 वैक्सीन लगवाना आपको COVID-19 से होने वाली गंभीर बीमारी से बचा सकता है और आपके बच्चे को सुरक्षित रखने में मदद कर सकता है। 

गर्भावस्था के दौरान COVID-19 एक खतरनाक बीमारी हो सकती है और इससे समय से पहले जन्म होने का खतरा बढ़ जाता है। यह गर्भावस्था के अन्य प्रतिकूल परिणामों का जोखिम भी बढ़ा सकता है। 

COVID-19 वैक्सीन लेने से गर्भावस्था के दौरान जटिलताएँ नहीं होती हैं। 

इस बात का भी कोई प्रमाण नहीं है कि COVID-19 वैक्सीन सहित कोई भी वैक्सीन महिलाओं या पुरुषों में फ़र्टिलिटी  सम्बन्धी समस्याओं का कारण बनती हैं। 

और यदि आप अपने पीरियड पर हैं तो वैक्सिनेशन रोकने का कोई कारण नहीं है। 

CDC उन सभी लोगों को जल्द से जल्द COVID-19 वैक्सीन लेने की सलाह देता है जो गर्भवती हैं, गर्भवती होने का प्रयास कर रही हैं, किसी दिन गर्भवती होना चाहती हैं या स्तनपान करा रहें हैं। 

COVID-19 वैक्सीन में क्या इंग्रीडीयंट्स हैं? 

सक्रिय इंग्रीडीयंट (आपकी कोशिकाओं के लिए निर्देश युक्त एक अणु) के अलावा, उपलब्ध तीनों वैक्सीन में पानी, शर्करा और लवण होते हैं। 

आपको कौन सी वैक्सीन लगती है, इस आधार पर उसमें एसिड, ऐल्कहाल, फ़ैट या संरक्षक भी हो सकते हैं। 

ये सभी वैक्सीन के इंग्रीडीयंट्स हैं। 

COVID-19 वैक्सीन कैसे काम करती हैं? 

संयुक्त राज्य अमेरिका में उपलब्ध COVID-19 की वैक्सीन आपकी कोशिकाओं को एक प्रोटीन बनाने के निर्देश देते हैं जैसा कोरोनवायरस की सतह पर पाया जाता है, जिसे स्पाइक प्रोटीन कहा जाता है। 

यदि आप संक्रमित होते हैं तो आपका इम्यून सिस्टम स्पाइक प्रोटीन को एक हमलावर रोगाणु के रूप में देखता  है और कोशिकाओं का निर्माण करके प्रतिक्रिया करता है जो कोरोनावायरस की पहचान करने और उस पर हमला करने के लिए तैयार होंगी। लेकिन कभी भी आप वास्तविक वायरस के संपर्क में नहीं आते हैं, इसलिए आप बीमार नहीं होते। 

एक बार जब आपकी कोशिकाएँ स्पाइक प्रोटीन बना लेती हैं, तो निर्देश नष्ट हो जाते हैं और आपके शरीर को उनसे छुटकारा मिल जाता है। 

किसी भी समय वैक्सीन न तो आपका DNA बदलती हैं और न ही उनसे परस्पर प्रतिक्रिया करती हैं। 

वैक्सीन की प्रभावशीलता 

COVID-19 वैक्सीन कितनी प्रभावी हैं? 

COVID-19 की उपलब्ध सभी वैक्सीन बहुत प्रभावी हैं। 

वे गंभीर रूप से बीमार होने, अस्पताल में भर्ती होने और COVID-19 के कारण होने वाली मृत्यु के खिलाफ़ अत्यधिक प्रभावी हैं। 

यदि वैक्सीन लगवाने के बाद भी हम COVID-19 से संक्रमित हो सकते हैं तो हमें वैक्सीन क्यों लगवानी चाहिए? 

यदि आपने वैक्सीन नहीं लगवाई है तो आपको COVID-19 होने की संभावना COVID वैक्सीन की सभी अनुशंसित डोज़ प्राप्त कर लेने की तुलना में बहुत अधिक है। यदि आप वैक्सीन नहीं लगवाते हैं और आपको COVID-19 हो जाता है, तो आपके गंभीर रूप से बीमार होने की संभावना बहुत अधिक है। 

यदि आपका पूर्ण वैक्सिनेशन हो गया है और वायरस आपके शरीर में प्रवेश करता है (आपको संक्रमित करता है), तो आपका इम्यून सिस्टम जल्दी से वायरस को पहचान लेगा और इसे वास्तविक नुकसान करने से रोकेगा। 

यही कारण है कि पूर्णतः वैक्सिनेटिड हो जाने के बावजूद COVID-19 से संक्रमित होने वाले ज्यादातर लोगों में कोई लक्षण नहीं होते या केवल हल्की से मध्यम बीमारी के लक्षण होते है। 

गंभीर रूप से बीमार होने वाले, अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत वाले और COVID-19 से मरने वाले लगभग अधिकतर लोग वे हैं जिनका वैक्सिनेशन नहीं हुआ है। 

क्या COVID-19 वैक्सीन मुझे दूसरों को संक्रमित करने से रोक पाएगी? 

COVID-19 वैक्सीन आपके संक्रमित होने और आपके द्वारा दूसरों को COVID-19 फ़ैलने की संभावना को कम करती हैं। 
लेकिन यदि आप एक बहुत ही संक्रामक वैरिएंट से पीड़ित हैं, तो आप दूसरों में वायरस फ़ैला सकते हैं, भले ही आपने वैक्सीन लगवाई हो या नहीं। 

इसलिए व्यापक या उच्च कंम्यूनिटी प्रसारण वाले क्षेत्रों में सभी को सार्वजनिक स्थानों के अंदर मास्क लगाना चाहिए – जिन लोगों को वैक्सीन लग चुकी है उन्हें भी। 

यदि मुझे पहले COVID-19 हो चुका  है तो क्या मुझे COVID-19 वैक्सीन लगवानी चाहिए? 

हाँ। लोगों को एक से अधिक बार COVID-19 हो सकता है, हालांकि यह सामान्य नहीं है। COVID-19 होने के बाद वैक्सीन लगाने से आपको बेहतर सुरक्षा देने के लिए आपकी इम्यूनिटी मजबूत होती है। 

साथ ही, जिन लोगों को वैक्सीन लग चुकी है, उनसे दूसरों में वायरस फ़ैलने का जोखिम कम होता है। वैक्सीन न लगवाने वाले लोगों को अत्यधिक संक्रामक वैरिएंट से होने वाले जोखिमों के कारण यह बहुत महत्वपूर्ण है। 

Content last reviewed: June 13, 2023

Content last reviewed: June 13, 2023

Back to top
U.S. Department of Health and Human Services logo

covid.gov

An official website of the U.S. Department of Health and Human Services

HHS Logo

HHS Headquarters

200 Independence Avenue, S.W.
Washington, D.C. 20201
Toll Free Call Center: 1-877-696-6775​

Follow HHS

Follow Secretary Kennedy

Looking for U.S. government information and services? Visit USA.gov